
NEWS : चोरी छिपे इस नेता को डेट कर रही है प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ! एक साथ हुए स्पॉट | Nation One
NEWS : बॉलीवुड और राजनीति का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। कई बार दोनों के दिल मिलते देखें गए हैं। वहीं, इस बार भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है।
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के चर्तित नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्डा को एक साथ स्पॉट किया गया है।
NEWS : परिणीति के साथ स्पॉट हुए राघव चड्डा
जी हां, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को एक रेस्टोंरेंट के बाहर देखा गया है। इस दौरान दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद की गई है। इस दौरान दोनों ट्वीनिंग करते नजर आए।
राघव और परिणीति दोनों ही व्हाइट शर्ट पहने नजर आए। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
NEWS : परिणीति और राघव को भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स
लेकिन बता दें कि, दोनों को इसी साल जनवरी में परिणीति और राघव को भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स से सम्मान दिया गया था। पहली बार किसी भारतीय तो ये सम्मान मिला था।
बता दें कि, इस ऑनर का नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन (एनआईएसएयू) ने भारत में ब्रिटिश काउंसिल और यूके के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) के साथ मिलकर इसका अयोजन किया था।
यह सेरेमनी ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को ध्यान में रखते हुए की गई थी। खास बात है कि यहां भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को देखते हुए सेलिब्रेट किया गया था।