आम तौर पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाने वाला नारियल तेल उतना ही नुकसानदायक है, जितना कि मक्खन और पशु वसा। पशु वसा को आम तौर पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता, जबकि जैतून और सूरजमुखी जैसे वनस्पति तेल स्वास्थ्य के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि नारियल तेल अन्य संतृप्त वसा से बेहतर हो सकता है हालांकि, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई विश्वसनीय अध्ययन नहीं है। संतृप्त वसा की अधिकता वाला आहार खाने से रक्त में लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन यानी बुरे कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इससे हृदय संबंधी रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार नारियल तेल में वसा का 82 प्रतिशत हिस्सा संतृप्त होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने एक परामर्श में कहा है कि लोगों को संतृप्त वसा के सेवन की मात्रा सीमित करनी चाहिए और इसकी जगह जैतून तथा सूरजमुखी जैसे गैर संतृप्त तेल का सेवन करना चाहिए।
Related Posts
राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन..
- Author, Nation One
- September 8, 2018
मेष: कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार […]
22 जनवरी राशिफल: जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे….
- Author, Nation One
- January 22, 2019
मेष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन दांपत्य जीवन […]
26 अक्टूबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…
- Author, Nation One
- October 26, 2018
मेष राशि: आज का ग्रह-गोचर अनुकूल होते हुए भी तनाव देगा, बिल्कुल आप हताश न […]