Kanjhawala Case में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार का मालिक गिरफ्तार | Nation One

Kanjhawala Case : राष्ट्रीय राजधानी के कंझावला मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को अंजलि केस के छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस बलेनो कार से अंजलि 12 किलोमीटर तक को घसीटा गया था वह आशुतोष की ही कार है।

इतना ही नहीं उसने ही कार अमित को दी थी, लेकिन वह यह बात पुलिस से छिपा रहा था। गौरतलब है कि पुलिस ने अबतक इस मामले के 5 आरोपियों की गिरफ्तार किया था।

जिनकी पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। वही दो आरोपी फरार चल रह रहे थे जिसमें से पुलिस ने आज एक और आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया है।

Kanjhawala Case : 12 किमी तक दिल्ली की सड़कों पर घसीटा

आपको बता दें कि 1 जनवरी को अंजलि की लाश दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर नग्न हालत में मिली थी। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसकी स्कूटी भी बरामद की थी।

पुलिस के मुताबिक अंजलि का कार से एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद उसका पैर कार के अगले पहिए में फंस गया था। उसको आरोपियों ने 12 किमी तक दिल्ली की सड़कों पर घसीटा था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।

Also Read : Kanjhawala Case : ब्रेन मैटर गायब, खुली थी खोपड़ी, 40 चोटों ने बयां की दर्दनाक हादसे की कहानी | Nation One