
Twitter : विज्ञान का पालन करेगी ट्विटर की नई नीति, तर्कपूर्ण पूछताछ होगी शामिल | Nation One
Twitter : माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर में फिर से कुछ नए बदलाव किए गए हैं ताकि यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। इस बारे में ट्विटर के मालिक एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर की नई नीति विज्ञान आधारित होगी जिसमें आवश्यक रूप से विज्ञान की तर्कपूर्ण जवाबदेही शामिल है।
एलन मस्क ने इस बारे में ट्वीट कर कहा ट्विटर की नई नीति विज्ञान का पालन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी आलोचना करना विज्ञान पर संदेह करना है, उसे एक वैज्ञानिक के रूप में नहीं माना जा सकता है।
बता दें कि एलन मस्क ने जब से ट्विटर के सीईओ के पद का कार्यभार संभाला है तब से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मस्क ने सोमवार के दिन हुए मतदान के बाद ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा देने के वादे के बारे में भी बात की।
Twitter : 42.5 फीसदी लोगों ने मस्क के पक्ष में वोट
रविवार के दिन ट्विटर के यूजर्स से ट्विटर पर पोल के जरिए एक सवाल किया गया। इसमें पूछा गया कि क्या एलन मस्क को ट्विटर प्रमुख के पद से हट जाना चाहिए।
इसपर 1.75 करोड़ से अधिक लोगों ने इस पोल में भाग लिया। इसमें से 57.5 फीसदी लोगों ने मस्क को सीईओ के पद से हट जाने की बात पर वोट किया। वहीं 42.5 फीसदी लोगों ने मस्क के पक्ष में वोट किया।
सर्वे के लिए मतदान रविवार शाम को शुरू हुआ था और सोमवार को यह खत्म हो गया। मस्क ने इसपर वादा किया था कि पोल का रिजल्ट जो भी आएगा वे उसका पालन करेंगे।
Also Read : Twitter : CEO पद से छोड़ने को तैयार एलन मस्क, ट्वीट कर कही ये चौंकाने वाली बात | Nation One