UP News : CM योगी ने गोरखपुर में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | Nation One

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सोमवार को गोरक्षपीठ में जनता दर्शन के दौरान करीब 600 लोगों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे से सीधे गोरखपुर पहुंचे थे। बता दें की आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करोड़ों की 71 परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं।

UP News : आगरा तारघर में प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम

इसके साथ ही मुख्यमंत्री 4.87 करोड़ की 17 परियोजनाओं का शहर में लोकार्पण भी करने वाले हैं। मुख्यमंत्री मैनपुरी के बाद आगरा तारघर में प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं।

आगरा आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। मुख्यमंत्री यहां तारघर प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 219.74 करोड़ की 71 परियोजनाओं का शिलान्यास उनके द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही 4.87 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

UP News : 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू

मुख्यमंत्री यहां दोपहर 2.30 बजे मैनपुरी से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद 2.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट से तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम में आएंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम 4.30 बजे तारघर मैदान से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 4.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

आगरा प्रशासन द्वारा सुरक्षा व उनके स्वागत की पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में सुबह 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके तहत भी प्रशासन स्तर से पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं।

Also Read : UP News : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली अपने घर की चाबी, पढ़ें | Nation One