
Shraddha Murder Case : जहां किए 35 टुकड़े, वही गुजारता था रात, कटा सर देखनी कि थी आदत | Nation One
Shraddha Murder Case : श्रद्धा वॉकर की निर्मम हत्या के आरोप में जेल में बंद आफताब पूनावाला को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
यह खुलासा आपके होश उड़ा सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस कमरे में आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे, वह उसी कमरे में सोता था।
इतना ही नहीं, फ्रिज में उसने श्रद्धा का सिर काटकर सुरक्षित रखा था, जिसे वह रोज देखता था। साथ ही वह फ्रिज की सफाई भी करता था और दफर उसके बाकी अंगों को काली पॉलीथीन में बांधकर जंगल में फेंक आता था।
Shraddha Murder Case : पुलिस जांच में जुटी
वहीं श्रद्धा वाकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस,अब यह भी पता लगाने में जुट गई है कि, क्या आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने उसकी हत्या की साजिश के तहत दिल्ली के छतरपुर में एक फ्लैट किराए पर लिया था।
साथ ही, पुलिस ने ये भी बताया है कि,आफताब एक फूड ब्लॉगर था जो राष्ट्रीय राजधानी में एक कॉल सेंटर में काम करता था।
शादी को लेकर अक्सर होते थे झगड़े पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि,आरोपी और पीड़िता के बीच काफी झगड़े भी होते थे। यह दोनों एक डेटिंग साइट पर मिले थे।
2019 से वह दोनों मुंबई में एक लिव इन रिश्ते में थे और इस साल दिल्ली चले शिफ्ट हो गए थे। जिसके बाद श्रद्धा अक्सर आफताब से शादी करने के लिए कहती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते थे।
Shraddha Murder Case : फ्रिज में कटा सिर देखने का आदी हो गया था आफताब
पुलिस ने यह भी बताया कि,आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद गूगल पर सर्च किया था कि, फर्श से खून कैसे साफ़ करते हैं। उसके बाद उसने कुछ केमिकल से फर्श से खून के धब्बे साफ किए और दाग लगे कपड़ों को ठिकाने लगा दिया।
इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रख दिया और पास की एक दुकान से फ्रिज खरीदकर ले आया। बाद में उसने शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए थे।
उसके बाद वह उसी कमरे में सोता था, जहां उसने श्रद्धा के टुकड़े किए, साथ ही उसने श्रद्धा का सिर काटकर सुरक्षित रखा था, जिसे वह रोज देखता था।
Also Read : Shraddha Murder Case : आफताब को लेकर जंगल में पहुंची दिल्ली पुलिस, बॉडी के 10 टुकड़े बरामद | Nation One