
Chitragupta Puja : आज नहीं, कल की जाएगी भगवान चित्रगुप्त पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त | Nation One
Chitragupta Puja : दिवाली के दिन अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण की वजह यह पूजा अगले दिन नहीं, बल्कि आज यानि 26 अक्टूबर को की जाएगी।
गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा की जाती है लेकिन इनकी सही तारीख को लेकर काफी लोग असमंजस में हैं। यह त्योहार 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन मनाए जा रहे हैं।
बता दें कि चित्रगुप्त पूजा कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन की जाती है। आइए जानते हैं चित्रगुप्त पूजा की सही डेट और शुभ मुहूर्त।
Chitragupta Puja : चित्रगुप्त पूजा 2022 की डेट
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी।
हिंदू धर्म में कोई भी पूजा उदयातिथि के अनुसार की जाती है और ऐसे में चित्रगुप्त पूजा 27 अक्टूबर 2022, गुरुवार के दिन की जाएगी। इसी दिन भाई दूज का त्योहार भी मनाया जाएगा।
Chitragupta Puja : चित्रगुप्त पूजा 2022 शुभ मुहूर्त
27 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। वहीं दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर 28 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
पंचांग के अनुसार 27 अक्टूबर को भद्रा काल नहीं है और ऐसे में राहुकाल को छोड़कर किसी भी समय पूजा की जा सकती है।
Chitragupta Puja : चित्रगुप्त पूजा की विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यम द्वितीया यानि चित्रगुप्त पूजा के दिन शुभ मुहूर्त में नए बहीखातों का पूजन किया जाता है। यह पूजा खासतौर पर कायस्थ समाज में की जाती है।
मान्यता है कि कायस्थ समाज की उत्पत्ति भगवान चित्रगुप्त से हुई है। इस दिन एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर लगाई जाती है। फिर उन्हें रोली, अक्षत, फल, फूल और मिठाई अर्पित की जाती है।
इसके बाद पुराने काम का ब्योरा भगवान चित्रगुप्त के समक्ष रखा जाता है। इस दिन सफेद कागज पर ‘श्री गणेशाय नम:’ लिखा जाता है और भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए प्रार्थना की जाती है।
Also Read : Chhath Puja : यहां सार्वजनिक स्थानों पर मिली छठ पूजा की अनुमति, कोरोना काल से लगी थी रोक | Nation One