
Cyrus Mistry Death : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
Cyrus Mistry Death : एक बड़ी खबर के अनुसार, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की निधन हो गया है। मुंबई के पास पालघर में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।
इस बात कि जानकारी पालघर जिला अधीक्षक ने दी है। हादसे के बाद साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। साइरस मिस्त्री 2019 में टाटा इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन थे।
Cyrus Mistry Death : कार में 4 लोग मौजूद थे
पालघर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मिस्त्री आज करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे उसी समय यह हादसा हआ। वे मर्सेडीज कर में यात्रा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि, कार डिवाइडर से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ। कार में 4 लोग मौजूद थे, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।
Cyrus Mistry Death : काफी तेज रफ्तार में थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी के पहले पुल पर एक डिवाइडर था, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार में बैठे साइरस की मौत हो गई। इस साल की शुरूआत में ही उनके पिता पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था।
इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Cyrus Mistry Death : अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घायलों से हादसे के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी। कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।
Also Read : UKSSSC Paper Leak : कौन है पेपर लीक गिरोह का सरगना सैय्यद सादिक मूसा, जिसकी तलाश कर रही STF | Nation One