Independence Day : 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उत्तराखंड में ITBP जवानों ने झंड़ा फहराया, किया ऐसा आग्रह | Nation One

Independence Day

Independence Day : 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है। इसी के साथ ही हर घर तिरंगा कैंपेन भी चालू किया जा रहा है।

उत्तराखंड में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने 13,000 फीट की ऊंचाई पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करके स्वतंत्रता दिवस की भावना को जाहिर किया है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ITBP ने इस बात की जानकारी दी और जवानों के हाथ में तिरंगा लिए फोटो शेयर की है।

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने ट्वीट किया और लिखा कि, “उत्तराखंड में ITBP के जवानों द्वारा 13000 हजार फीट की उंचाई पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरुकता।”

Independence Day : पूरे दिल से इस अभियान में ले भाग

फोटोज़ में भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की भावना से सराबोर जवान देश के गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पकड़े दिखाई दे रहे हैं। पहले भी ITBP के जवानों को जुलाई में लद्दाख में 12,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय ध्वज लहराते देखा गया था।

भारत के सभी नागरिकों को सैनिकों ने एक संदेश भेजा, इसमें उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पूरे दिल से भाग लेने का आग्रह कर दिया है।

तो वहीं सिक्किम, उत्तराखंड, असम, बिहार और अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों में स्थानीय लोगों के सहयोग से सैनिकों द्वारा कई जागरूकता अभियान और तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Independence Day : तेजी से हो रहा प्रचार

ज्ञात हो कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं, इसे अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। अब ऐसे में पूरे देश में हर घर तिंरगा अभियान का जोर-शोर से प्रचार हो रहा है।

इस अभियान को लेकर 13 से 15 अगस्त तक तमाम समाजसेवी संगठन, राजनीतिक दल और राज्य सरकारें इसके प्रचार-प्रसार में लगी हैं। सोशल मीडिया पर भी इस अभियान का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है।

Also Read : World’s First Embryo : इस देश ने बिना स्पर्म के बना दिया दुनिया का पहला भ्रूण, रिजल्ट आया पॉजीटिव | Nation One