
SpiceJet Emergency Landing : दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइस जेट की इमरजेंसी लैंडिंग, देखिए Video | Nation One
SpiceJet Emergency Landing: आजकल विमान हादसों की काफी खबरे सामने आ रही है। इसी बीच एक हादसा टल गया। बता दें कि स्पाइसजेट के विमान में धुआं भरने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
बताया जा रहा है कि जिस समय केबिन में धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। जिसके बाद धुआं देखकर पैसेंजर्स में अफरातफरी मच गई और विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का सोचा गया।
SpiceJet Emergency Landing : टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही भरा धुआं
जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल इस प्लेन ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। लेकिन टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही प्लेन के केबिन में धुआं भरना शुरू हो गया था।
इसे देखकर यात्री घबराए और चीख-पुकार करने लगे। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
स्पाइसजेट ने जारी किया बयान
वहीं स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया। जिसमें प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग और यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कहा गई। लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच के आदेश दिए है।
जानकारी के लिए बता दें कि 13 दिन पहले यानी 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में भी स्पाइसजेट के विमान में अचानक धुंआ निकलने लगा था, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। लेकिन इसमें बर्ड हिट का मामला सामने आया था।