Uttarakhand: उत्तराखंड की होनहार बेटी Mansi Negi World Atheltics Championship के लिए हुई क्वालीफाई| Nation One

uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड की माटी से निकलकर कई युवा खिलाड़ियों ने विश्व में अपना नाम रोशन किया है।

देखा जाए तो लगभग सभी खेलों में उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

Uttarakhand: पुष्कर धामी ने खिलाड़ियों में बढ़ाया उत्साह

जब से पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है तभी से देवभूमि में खेलों को लेकर युवा खिलाड़ियों में उत्साह और तेजी के साथ बढ़ गया है।

दरअसल पिछले साल नवंबर महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई खेल नीति को मंजूरी दे दी थी।

इसे भी पढ़े – Jawan Teaser: किंग खान का नया लुक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, 2023 में बादशाह का होगा धमाका | Nation One

वहीं मौजूदा कई खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है।

इन युवाओं ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

‌टीम इंडिया के विकेट कीपर और विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत, बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन, और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने शानदार खेल की बदौलत देवभूमि का मान बढ़ा रहे हैं।

इन नामों में अब एक और नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उत्तराखंड की मानसी नेगी ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बड़ी सफलता हासिल की है।

मानसी ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की खिलाड़ी मानसी नेगी ने गुजरात में आयोजित 20वीं नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

मानसी ने 10 किलोमीटर वाकिंग रेस में 49 मिनट 54 सेकंड में पूर्ण कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसे भी पढ़े – Dehradun: देहरादून में खुला लंदन के Goila Butter Chicken (जीबीसी) का Food Outlet, अब Smokey Butter Chicken का उठा सकेंगे लुप्त | Nation One

मानसी नेगी का चयन विश्व चैम्पियनशिप अंडर-20, के लिए हुआ है। बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 6 अगस्त को कोलंबिया में किया जाएगा।