Russia-Ukraine War : रूस को लगा बड़ा झटका, नाटो जॉइन करने पहुंचे फिनलैंड और स्वीडन | Nation One

Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War : फिनलैंड और स्वीडन ने 18 मई को नाटो गठबंधन में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया है। फिनलैंड और स्वीडन ने कहा कि नाटो गठबंधन में शामिल होने का फैसला यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से प्रेरित था।

Also Read : LPG Price Hike: इस महीने फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ इतना महंगा | Nation One

शीत युद्ध के दौरान भी स्वीडन और फिनलैंड जैसे देश तटस्थ रहे थे। ऐसे में नाटो में शामिल होने का उनका फैसला दशकों से यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तनों में से एक है।

Also Read : Paragliding : ‘लैंड करा दे’ वाले लड़के के साथ पैराग्लाइडिंग करते नजर आई आलिया भट्ट, पढ़ें क्या है मामला | Nation One

Russia-Ukraine War : फिनलैंड और स्वीडन की सदस्यता को लेकर आपत्ति

मामले को लेकर नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं नाटो में शामिल होने के लिए फिनलैंड और स्वीडन के अनुरोधों का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। आप हमारे सबसे करीबी भागीदार हैं, और नाटो में आपकी सदस्यता हमारी साझा सुरक्षा को बढ़ाएगी। नाटो गठबंधन का मानना है कि फिनलैंड और स्वीडन के परिग्रहण से बाल्टिक सागर में इसे काफी मजबूती मिलेगी।

Also Read : Cannes Film Festival में अपने Indian look को लेकर ट्रोल हुई दीपिका, यूजर बोले- काली घाटी की…. | Nation One

नाटो देशों द्वारा स्वीडन और फिनलैंड के इस अनुरोध का अनुमोदन करने में एक साल तक का वक्त लग सकता है। नाटो देश तुर्की ने हाल के दिनों में अपने सहयोगियों को यह कहकर चौंका दिया कि उसे फिनलैंड और स्वीडन की सदस्यता को लेकर आपत्ति है लेकिन स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि इन मसलों को सुलझाया जा सकता है।

Also Read : Gyanvapi Case : क्या ज्ञानवापी में तारकेश्वर महादेव का शिवलिंग मिला? एडवोकेट ने किया बड़ा दावा | Nation One