अनोखा रेस्टोरेंट जहां दिमागी मरीज परोसते हैं भोजन
टोकियो
किसी होटल या रेस्टोरेंट में आप परिवार या दोस्तों के साथ खाना खाने जाते हैं अथवा यात्रा के दौरान आपको यहां पर जाना पड़ता है। लेकिन खाते समय वह पल बहुत अजीब लगता है जब आप आर्डर कुछ करते हैं और मिलता कुछ और है। लेकिन एक रेस्टोरेंट ऐसा है जो कि यही ऑफर दे रहा है। गलती से दिए गए आर्डर पर चलने वाला यह अनोखा रेस्टारेंट है। टोकियो के टोयोसू जिले में ऐसा ही रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है , जिसका मकसद वेटर्स को इसी तरह के काम सौंपना है। 2 से 4 जून के बीच इसे ट्रायल पीरियड पर चलाया गया। स्टाफ के लोग भी दिमागी तौर पर बीमार व सनकी किस्म के हैं जो कि गलत आर्डर लेते हैं। इसी के बहाने आपको उन लोगों को निकट से जानने का मौका मिलता है जो कि दिमागी बीमारी से पीड़ित हैं। इससे यह भी पता चल सकेगा कि दिमागी बीमारी के मरीज भी समाज का हिस्सा हो सकते हैं। फूड ब्लॉगर मिजु कुडो ने रेस्टोरेंट का विजिट किया और आर्डर किया। उन्होंने हैमबर्गर आर्डर किया और उनको ग्योजा डंपलिंग्स मिली। यह बहुत लजीज था। इस ट्रायल अवधि के बाद अब इस रेस्टोरेंट को खोलने वालों का विचार है कि आने वाले 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस के मौके पर ऐसा ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए।