
AAP Tiranga Shakha: आप शुरू करने जा रही त्रिरंगा शाखाएं, अब बीजेपी को संघ की तरह टक्कर देंगे आप के 10 हजार प्रमुख | Nation One
AAP Tiranga Shakha: इन दिनो आम आदमी पार्टी यानी आप काफी चर्चा मे दिख रही है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आप के हौसले काफी बुलंद दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि आप अब जल्द ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की तरह ‘शाखाएं’ शुरू करने जा रही है। यह ‘शाखाएं’ बड़े-बड़े राज्यों में होगी ताकि आम आदमी पार्टी अपने कदम बढ़ा सके।
जानकारी के लिए बता दें कि आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करने जा रही है। जिसके तहत लोगो को जोड़ा जाएगा।
दरअसल 30 अप्रैल को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला किया।
AAP Tiranga Shakha: राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाए आरोप
उन्होने बीजेपी पर अंग्रेजों की तरह ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति का का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की इस राजनीति के कारण देश और संविधान कमजोर हो रहा है।
जनता को इससे होशियार करने के लिए उनकी पार्टी ‘शाखाएं’ शुरू करेगी।
इसके आगे संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की ये राजनीति जारी रही, तो भारत अपनी मूल पहचान को खो देगा।
भारत की पहचान को बचाना जरूरी है। और आप पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं बनाम आप की शाखाएं होंगी।
AAP Tiranga Shakha मे पढ़े जाएंगे भारत के संविधान
तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी ताकि वो विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहें।
साथ ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां जैसे किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी।
इसे भी पढ़े – Dehradun: सुंदर फूलों का लालच देकर शहर में घूमते मिले ठगी करने वाले मुसाफिर, पढ़े पूरी खबर | Nation One
बताया तो यह भी जा रहा है कि छह महीने में इन शाखाओं का गठन बड़े स्तर पर किया जाएगा।
1 जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख नियुक्त करने का काम शुरू होगा। केवल इतना ही नही छह महीनों में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे।
AAP कर रही आगामी चुनाव की तैयारियां
हालांकि इस बात से यह भी कयास लगाए जा रहे है कि आप दिल्ली और पंजाब के बाद यूपी पर नजर बनाए हुए है।
साथ ही संजय सिंह ने कहा, पार्टी आने वाले नवंबर और दिसंबर में यूपी निकाय चुनाव में मजबूती से लड़ने की तैयारी कर रही है।
इसको बढ़ाना देते हुए संजय सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव के लिए वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। हर 30 घर पर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे। साथ ही पार्टी जनता से अपील करेगी कि एक बार केजरीवाल को मौका दें।
इसे भी पढ़े – Uttarakhand: सड़क हादसे के दौरान गढ़वाल राइफल्स का जवान हुआ शहीद | Nation One
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली कटौती पर भी बीजेपी को घेरा औऱ ‘बुलडोजर राजनीति’ को तानाशाही बताया।