Assembly Election Result 2022: पंजाब चुनाव में हार के बाद CM Channi ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा | Nation One

CM Charanjit Singh Channi

Assembly Election Result 2022:  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा।

बता दें कि कांग्रेस को पंजाब विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त मिली है। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गयी।

चन्नी ने बताया मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक रहने के लिए कहा। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।

कांग्रेस पार्टी के धुरंधर उम्मीदवार आप पार्टी के प्रत्याशी के सामने टिक नहीं पाए और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी को करारी हार का सामना करना पड़ा। वह भदौड़ और चमकौर साहिब से चुनावी मैदान में उतरे थे।

बता दें कि आप पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए है।

इसे भी पढे़े- Big Breaking: धामी हीं होंगे उत्तराखंड के मुख्यामंत्री, हाई कमान से मिली सहमति | Nation One

सिद्धू को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने भी हराया था। चन्नी सरकार के ज्यादातर मंत्री चुनाव में हार गए है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को भी हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है।

बता दें पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस  ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।