Russia Ukriane War : यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रूस ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। यह सीजफायर भारतीय समयानुसार 11.30 बजे से लागू हो गया है।
रूस ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर और ग्रीन कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है। हालांकि इन दोनों ही इलाकों में भारतीयों की संख्या बहुत कम है।
Russia Ukriane War : यूक्रेन और रूस के बीच दूसरी दौर की बातचीत
भारतीयों को निकालने की दिशा में अब यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच दूसरी दौर की बातचीत के बाद इस कॉरिडोर को बनाने पर सहमति बनी है।
रूस ने ऐलान किया है कि यह सीजफायर 11.30 बजे से शुरू होगा जो मानवीय आधार पर किया गया है ताकि आम नागरिकों को निकलने का मौका दिया जा सके।
Russia Ukriane War : रूसी पक्ष एक सीजफायर करने जा रहा है
रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा, ‘आज 5 मार्च को मास्को के समयानुसार 10 बजे सुबह से रूसी पक्ष एक सीजफायर करने जा रहा है। रूस मारियोपोल और वोल्वोनोखा में मानवीय कॉरिडोर खोलने जा रहा है।’
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह पूर्वी उक्रेनी शहर सुमी से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव तरीके तलाश रहा है।
Russia Ukriane War : यूक्रेनी सेनाओं के बीच तीव्र लड़ाई
मिशन ने कहा कि वह भारतीयों को बाहर निकालने के लिए निकास मार्गों की पहचान करने के लिए रेड क्रॉस सहित सभी संबंधित वार्ताकारों के संपर्क में है। सूमी उन संघर्ष क्षेत्रों में से एक है जहां रूसी और यूक्रेनी सेनाओं के बीच तीव्र लड़ाई देखी जा रही है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि “नियंत्रण कक्ष तब तक सक्रिय रहेगा जब तक हमारे सभी नागरिकों को यूक्रेन से निकाल नहीं लिया जाता। सुरक्षित रहें, मजबूत बनें।”
Russia Ukriane War : यूक्रेन में जंग जारी
बता दें कि बीते 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इसी बीच ये जानकारी आई है कि रूस ने अब सीजफायर की बात कही है।
बता दें कि दोनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल में हो सकती है।
यह भी पढ़ें : UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी | Nation One