
UP Election 2022 : BJP को रोकने के लिए SP से हाथ मिलाने को तैयार : संजय सिंह | Nation One
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होना है। लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा, अगर बीजेपी को बाहर रखने के लिए आम आदमी पार्टी की जरूरत पड़ी तो वे सपा से हाथ मिला सकते हैं।
UP Election 2022 : बीजेपी को रोकने के लिए सपा में जाने की जरूरत
संजय सिंह ने कहा, अगर यूपी में चुनाव नतीजों के बाद हमें बीजेपी को रोकने के लिए सपा में जाने की जरूरत पड़ती है। तो हम सपा के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं।
संजय सिंह ने कहा, पंजाब में हमारी सरकार बन रही है, उत्तराखंड और गोवा में भी सकारात्मक परिणाम आएगा। आप की राजनीति लोगों तक पहुंच रही है, यह धारा के विपरीत काम है पर हो जाएगा।
उन्होंने कहा, आप पी में पकड़ बना रही है, लोग अब विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं। यूपी को कास्ट पॉलिटिक्स से ऊपर उठना होगा।
UP Election 2022 : हमारे घोषणापत्र की नकल
संजय सिंह ने कहा, यह हमारी उपलब्धी है कि सारी पार्टियां हमारे घोषणापत्र की नकल कर रही हैं। चाहें वह 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा हो या कुछ और।
संजय सिंह ने कहा, बीजेपी को लगता है कि उनके अलावा सब गद्दार हैं। संजय सिंह ने कहा, सीएम खुद को बाबा बुलडोजर कहलवा कर खुश हो रहे हैं। ऐसे में कहां आएगा रोजगार। पूरी मशीनरी सड़ गई है। इस राजनीति से यूपी का भला नहीं होना है।
यह भी पढ़ें : Delhi : यूक्रेन से लौटे छात्रों से पीएम नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात | Nation One