Weather News : दिल्ली में मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी किया अलर्ट | Nation One

Weather News

Weather News : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात बारिश और आंधी के चलते दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव की वजह से आज रात लोगों को थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी है।

Weather News : हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं राजधानी समेत देश के कई हिस्सों में बदल छाए रहने के साथ साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं मौसम सुहान बने रहेगा और आसमान में अंधेरा छाया रहेगा।

Weather News : दिल्ली में कल रात जमकर बारिश

इससे पहले दिल्ली में कल रात जमकर बारिश हुई। वही कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगा।

वहीं, दिल्ली में शनिवार को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को मौसम साफ होने के बाद तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : UP Election : CM योगी के कपड़ों के रंग का जिक्र कर डिंपल यादव ने कसा तंज, BJP ने किया पलटवार | Nation One