PHOTOS : 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, इंस्टग्राम पर मचा दी है धूम | Nation One

laborer turned model

केरल में एक शख्स पर किस्मत ऐसे मेहरबान हुई है कि देखते ही देखते वो मीडिया की सुर्खियां बटोरने लगा है।

इस शख्स का नाम मम्मिक्का है, जो पेशे से मजदूर हैं।

केरल के कोझीकोड में रहने वाले मम्मिक्का पेशे से एक मजदूर हैं। उनकी उम्र 60 साल की है।

दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मम्मिक्का की अचानक से किस्मत बदल गई और वो मॉडल बन गए।

उन्हें एक फोटोग्राफर की वजह से शोहरत मिल गई है।

दरअसल, एक फोटोग्राफर की नजर उन पर पड़ी और उसने उनके पूरे लुक को बदल दिया।

बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर का नाम शारिक वायलिल है और उन्होंने मम्मिक्का के अंदर छुपे मॉडल को बाहर निकाला।

मजदूर से मॉडल बने मम्मिक्का की कई स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं।

60 साल के दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का अब एक मॉडल के रूप में विख्यात है। उनका सूट बूट वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

मम्मिक्का अपनी इस शोहरत से काफी खुश हैं और मॉडलिंग को काम के साथसाथ जारी रखना चाहते हैं।

मम्मिक्का का अपना एक इंस्टाग्राम एकाउंट भी है, जिस पर कई स्टाइलिश वीडियो और तस्वीरों को अपलोड किया गया है। धीरेधीरे उनके फॉलोवर्स भी बढ़ने लगे हैं।