UP Election Update : कांग्रेस ने जारी किया Youth Manifesto, 20 लाख नौकरियों समेत, किए ये 8 वादे | Nation One
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। मतदान के लिए एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसी बीच कांग्रेस ने मतदाता को लुभाने के लिए आज अपना यूथ घोषणापत्र जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनो इस मौके पर मौजूद हैं। इसका नाम ‘भर्ती विधान’ रखा गया है।
बता दें कि प्रियंका गांधी ने यूथ घोषणापत्र पेश करते हुए कहा कि संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। वहीं भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।
साथ ही कहा एक जॉब कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और घोटालो को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।
प्रियंका गांधी ने यूथ घोषणापत्र मे कुछ वादे भी किए जैसे की 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे और शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे। 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसी बीच प्रियंका गांधी ने 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी भी दी है । और बताया कि जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा जिसके अतिरिक्त पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी औऱ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। वहीं सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़ की सुविधा देने का वादा भी किया है।