
लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, दीवार ढहने से 2 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
चंडीगढ़ : लुधियाना कोर्ट में जोरदार धमाका हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके से दीवार ढह गई और जिससे दबकर 2 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा।
धमाका तीसरी मंजिल पर कोर्ट नंबर 9 के पास हुआ। खबर के मुताबिक यह धमाका कोर्ट परिसर में स्थित बाथरूम में हुआ है। धमाके की वजह सिलेंडर का फटना बताई जा रही है। इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले का पता लगा रही है।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अभी धमाके के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। अदालत में अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि वकीलों की हड़ताल के चलते आम दिनों की तुलना में गुरुवार को यहां भीड़ कम थी।
आला पुलिस अधिकारी, प्रशासन के अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पुलिस बल ने कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया है। शहरभर में हाईअलर्ट जारी करते हुए नाकाबंद कर दी गई है। शहर में आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं।