
आज भोपाल में होगा ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार, 45% जलने के बावजूद 8 दिन तक लड़ते रहे मौत से जंग | Nation One
तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को वायुसेना के एक विमान से बेंगलुरू से भोपाल पहुंच गया। एयरपोर्ट पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन के शौर्य देश कभी भुला नहीं सकता। वह प्रदेश और देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे. इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को लालघाटी स्थित उनके सनसिटी कॉलोनी के घर लाया गया।
जब वरुण सिंह का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तब नम आंखों से एक बहादुर बेटी की तरह उनकी पत्नी ने पूजा की. ये दृश्य देखकर उनके अंतिम दर्शन के लिए आए लोगों की आंखों में से आंसू छलक पड़े। यहां पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई लोगों ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पुष्पांजलि दी।
आज पूरे राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को स्टेट हैंगर भोपाल पहुँचने पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की अंतिम यात्रा बैरागढ़ मिलिट्री अस्पताल से शुरू होगी। सड़क के दोनों ओर उनके अंतिम दर्शन और विदाई के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। बैरागढ़ के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान आम लोग बैरिकेड के दूसरी तरफ से ग्रुप कैप्टन विक्रम सिंह के पार्थिव शरीर का दर्शन कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि लड़की की जगह गोबर के कंडों से वरुण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।