एक दूसरे का खून पीता है यह प्रेमी जोड़ा
इटली
पति पत्नी का रिश्ता आपसी प्रेम एवं विश्वास का होता हैं। लेकिन इटली का एक प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए एक दूसरे का खून पीता है। मागो डेनिस और इलारिया प्यार का इजहार आपस में एक दूसरे का खून पीकर करते हैं। आपने हॉरर यानी डरावनी फिल्मों में ऐसी कहानियां कई बार देखी होंगी। लेकिन जिस प्रेमी जोड़े की हम बात कर रहे हैं उनका अंदाज थोड़ा जुदा है।
ये प्रेमी जोड़ा सूई और सीरिंज से एक दूसरे का खून निकालकर पीते हैं। इस जोड़े ने अपने फेसबुक फेज पर इस कारनामे का एक वीडियो भी शेयर किया है। आपको यह कहानी भले ही थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह सच है। इटली के इस जोड़े की कहानी सोशल मीडिया पर खूब चल रही है। इटली के 30 साल के मागो डेनिस तीन साल पहले अपनी प्रेमिका इलारिया (20) से मिले थे, इस दौरान इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और तब से ये दोनों एक साथ रह रहे हैं। इन्होंने जर्मनी में भूतों पर आधारित एक शो में एक दूसरे का खून पिया था, इसके बाद ये लोग लगातार ऐसा कर रहे हैं। डेनिस और इलारिया के वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे महज जुनून बताते हैं तो कुछ का कहना है कि ये प्यार जताने का तरीका है। डेनिस का कहना है कि खून जूस की तरह है। और एक दूसरे का खून पीने से इनके स्वभाव में समानताएं आएंगीं, एक दूसरे के बीच प्रेम बढ़ेगा। हालांकि इस हालत में इन्हें चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए। क्योंकि खून के शरीर से बाहर निकलने के बाद और हवा में संपर्क में आने के बाद संक्रमित होने का खतरा रहता है।