पटना
जन्मतिथि में फर्जीवाड़े की वजह से गिरफ्तार हुए बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले गणेश कुमार का नाम अब झारखंड में 15 लाख रुपए के चिट फंड घोटाले में भी सामने आया है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी मनु ने गणेश से पूछताछ करने के बाद बताया कि आर्ट्स विषय के टॉपर गणेश को 15 लाख रुपए के गबन का आरोपी भी पाया गया है। वह झारखंड के गिरिडीह में कोलकाता की एक चिट फंड कंपनी में काम करता था, जहां से उसने इन पैसों का गबन किया। जब उस पर लोगों ने चिट फंड कंपनी के पैसे लौटाने का दबाव बनाया तो 2013 में वह भाग कर पटना आ गया। गणेश बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश करने लगा और इसी चक्कर में उसने अपनी उम्र घटाकर 18 साल की कर ली थी। उसके बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए हम गिरिडीह पुलिस से संपर्क करेंगे। गणेश ने एसएसपी को यह भी बताया कि वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे समस्तीपुर के संजय गांधी हाई स्कूल में दसवीं क्लास में ऐडमिशन लेने में सहायता की। बाद में उसने राम नंदन सिंह जगदीप नारायण कॉलेज में दाखिला लिया, जहां से उसने 12वीं में टॉप किया।
На сайте http://venttehnica.ru в огромном ассортименте представлены инфракрасные обогреватели, качественные и функциональные кондиционеры, тепловые завесы, конвекторы и многое другое. Вся продукция является надежной, практичной, отличается долгим сроком службы. Регулярно в магазине проходят акции, которые позволят совершить приобретение с экономией для своего бюджета. При необходимости воспользуйтесь профессиональной консультацией, которая поможет определиться с выбором. На всю технику даются гарантии.