व्हाटसप आज के समय में जीवन का एक हिस्सा बन चुका है। व्हाटसप की दुनिया में सभी खोये रहते है। व्हाटसप पर पर्सनल, प्रोफेशनल कार्य के साथ ही प्राइवेट चैटिंग भी करते हैं।
हम अपनी प्राइवेट चैटिंग को किसी और को नही दिखाना चाहते और न ही चैट को डिलीट करना चाहते हैं। तो इसके लिए हम आपको एक बहुत आसान ट्रिक बताएंगे, जिससे बिना चैट डिलीट किए व्हाटसप चैट को लॉक कर सकते हैं है।
व्हाटसप चैट लॉक करने के लिए आपको एक Applock install करना पड़ेगा, उसके जरिए व्हाटसप चैट को लॉक कर सकते हैं। अब तो व्हाटसप में ही ऐसे फीचर्स उपलब्ध हो गए हैं।
जिसकी मदद से आसानी से व्हाटसप चैट को लॉक किया जा सकता है। जिन स्मार्टफ़ोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होता है, उनमें फिंगरप्रिंट के द्वारा लॉक किया जा सकता है।
वहीं एप का इस्तेमाल करके पैटर्न और पासवर्ड के जरिए भी व्हाटसप चैट पर लॉक लगाया जा सकता है।