Big Breaking : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का दिल्ली में हुआ निधन | Nation One

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है। इंदिरा हृदयेश के निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि इंदिरा हृदयेश कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थी जिसके बाद उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

पूर्व सीएम त्रिवंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी  है। उन्होंने कहा कि अभी-अभी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के निधन का दुःखद समाचार मिलकर मन अत्यंत दुखी है। इन्दिरा बहिन जी ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। बहिन जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता हूँ और परमपिता परमेश्वर से विनती करता हूँ कि वो इन्दिरा बहिन जी की आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दें। दुख की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएँ सुमित हृदयेश एवं समस्त परिवार के साथ हैं। ॐ शान्ति शान्ति शान्ति।