
तीरथ मंत्रिमंडल का गठन, इन मंत्रियों ने ली शपथ | Nation One
देहरादून : तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज उनके मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। 11 मंत्रियों ने आज शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लिया।
बता दें कि आज सुबह ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पद से हटाकर मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ बीजेपी ने इस बार चुनावी साल को देखते हुए पूरे 11 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। जिनमें से सबसे पहले सतपाल महाराज ने शपथ ली। कुल 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री ने शपथ ली है।
इन नेताओं को मिली मिली मंत्रिमंडल में जगह
- सतपाल महाराज
- बंशीधर भगत
- हरक सिंह रावत
- बिशन सिंह चुफाल
- यशपाल आर्या
- अरविंद पांडेय
- सुबोध उनियाल
- गणेश जोशी
इन्होंने (राज्यमंत्री) स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ
- धन सिंह रावत
- रेखा आर्या
- स्वामी यतीश्वरानंद