
देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर 97.7 प्रतिशत | Nation One
देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर 97.07 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 11 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 1 करोड 7 लाख से अधिक लोग कोविड से स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामलों की संख्या कुल मामलों का केवल 1.52 प्रतिशत है। इस समय देश में लगभग 1 लाख 68 हजार सक्रिय मामले हैं।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री कल मेरीटाइम इंडिया समिट-2021 का उद्घाटन करेंगे
पिछले 24 घंटों में मिले 15 हजार 510 नये मामलों को मिलाकर अब कुल मामलों की संख्या 1 करोड 10 लाख को पार कर गई है।
मंत्रालय ने कहा कि इस समय देश में कोविड से होने वाली मृत्यु की दर 1.41 प्रतिशत है जो विश्व के अधिकांश देशों की तुलना में बहुत कम है। पिछले 24 घंटों में हुई 104 मौतों को मिलाकर अब तक 1 लाख 68 हजार 627 लोग इस महामारी का शिकार हो चुके हैं।
यह भी देखें : गैरसैंण में बजट सत्र का पहला दिन, आंदोलनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में छह लाख 27 हजार से अधिक जांच की गई। अब तक देश में 21 करोड 68 लाख कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।