किसानों के समर्थन में मैदान में उतरी कांग्रेस | Nation One

किसानों के समर्थन में मैदान में उतरी कांग्रेस

खबर अमेठी से है जहां कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में पदयात्रा कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : CM रावत ने किया सल्ट विधानसभा की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने मीडिया से कहा कि पिछले ढाई माह काले बिल के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। किसानों के खिलाफ जो तीन काले कानून बनाए गए हैं सरकार उसे तुरंत वापस ले।

कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में नारा देते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर तीन किलोमीटर पर पद यात्रा निकाली गई है। जिस तरह से डीजल पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई हैं उससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है।

यह भी देखें : Kisan Andolan : पुलिस की हिम्मत है कि वो किसानों के ट्रैक्टर को रोक ले – Rakesh Tikait

जनता ने सोचकर क्या बनाया था सरकार लेकिन ये सरकार उनके लिए गले की हड्डी बन गई है। उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार को उखाड़ फेंके और फिर से फाइल पेट्रोल 40 और 50 रुपए में पाए।

अमेठी से अशोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट