
देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.24 प्रतिशत हुई | Nation One
देश स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड टीका लगाने के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 6 लाख 28 हजार से अधिक टीके लगाये गये हैं और अब तक 1 करोड 17 लाख 45 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान नौ हजार से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने से ठीक होने की दर 97.24 प्रतिशत हो गई है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन 1905 को सफलता पूर्वक 2 साल हुए पूरे
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कल एक दिन में 13 हजार 255 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक 1 करोड 7 लाख 12 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 हजार 584 नये मामलों की पुष्टि हुई है।
देश में करीब 1 लाख 47 हजार सक्रिय मामले हैं जो कुल मामलों का केवल 1.34 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोविड से 78 लोगों की मौत हुई है। जिसे मिलाकर अब तक 1 लाख 56 हजार 463 लोगों की इस महामारी में जान गई है।
यह भी देखें : तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड पर मंथन || Tobacco free Uttarakhand
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद आईसीएमआर ने बताया है कि कल 6 लाख 78 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। अब तक 21 करोड 22 लाख से अधिक जांच की चुकी है। इसके लिए 2 हजार 393 प्रयोगशालाएं जांच कर रही हैं। इनमें 1 हजार 220 सरकारी और 1 हजार 173 निजी प्रयोगशालाएं हैं।