
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की दिल्ली में अहम बैठक संपन्न हुई | Nation One
दिल्ली : आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,दिल्ली के राजनीतिक पार्टियों के साथ समन्वय एवं विस्तार के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा निगम एवं दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष बिजय चन्द्र दस का भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय में आगामी समय में पार्टी में कायस्थों की में भूमिका हेतु भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव आदरणीय बी एल संतोष, राष्ट्रीय मंत्री विजया रहटकर जी, राष्ट्रीय मंत्री महिला प्रकोष्ठ पूजा कपिल मिश्रा से भेटवार्ता की, संतोष एवं रह्टकर ने आगामी सभी चुनावों में कायस्थों को उचित भागीदारी देने के आश्वासन के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली के समाज के उत्थान के लिए जा रहे प्रयास में पार्टी का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,दिल्ली जल्दी ही एक समाज निर्माण एवं उत्थान कि विस्तृत रिपोर्ट उन्हें देगी एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी के साथ राष्ट्रीय,प्रदेश एवं जिला स्तर पर पूरी ताकत के साथ योगदान देगी ।
कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा निगम ने किया एवं आने वाले समय में पार्टी के अन्य सभी केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शिष्ट मंडल के साथ भेंटवार्ता करने का विश्वास दिलाया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव जी एवं दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिजाय चन्द्र श्रीवास्तव जी का आभार प्रकट किया।
इस संबंध में नागपुर टुडे ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली के आई टी एवं सोशल मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ निगम ने नागपुर टुडे को बताया कि महासभा देश सभी प्रदेश सरकारों एवं सभी पार्टियों से इसी तरह भेट वार्ता करके राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समुदाय के योगदान एवं सहयोग की अपनी कृतज्ञता एवं कायस्थ समुदाय के हर स्तर पर ना सिर्फ भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे वरण ऐसे सभी राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ आने वाले समय में अपना समर्थन व योगदान के लिए कृतज्ञ है।