ईगास 2020: देश-दुनिया में रहेगी आज, बूढ़ी दीपावली की धूम | Nation One

बुधवार को उत्तराखंड व देश के अन्य राज्यों में ही नहीं दुनिया के कई मुल्कों में उत्तराखंड मूल के लोग ईगास यानी बूढ़ी दीपावली मनाएंगे।

बलूनी ने देश में और देश से बाहर के सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से ईगास पर्व मनाने की अपील की थी।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की उत्तराखंड के विशिष्ट पर्वों को लोकप्रिय बनाने की मुहिम रंग लाने लगी है।

पलायन के कारण उत्तराखंड के अनेक लोक पर्वों को लोग भूल रहे हैं। अनेक गांव खंडहर में तब्दील हो गए हैं।

पलायन को लेकर चिंता जताई जा रही है।

इन सबके बीच लोक पर्व मनाने के बहाने एक उम्मीद की किरण जगी है।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने गत वर्ष घोषणा की थी कि वह अपने गांव में ईगास मनाएंगे।