साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पॉलिटिशन चिरंजीवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल में ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। अब उनकी रिपोर्ट कोरोन पॉजिटिव आई है। बता दें कि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस चिरंजीवी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
ఆచార్య షూటింగ్ ప్రారంభించాలని,కోవిడ్ టెస్ట్ చేయించుకున్నాను. రిజల్ట్ పాజిటివ్. నాకు ఎలాంటి కోవిడ్ లక్షణాలు లేవు.వెంటనే హోమ్ క్వారంటైన్ అయ్యాను.గత 4-5 రోజులుగా నన్ను కలిసినవారందరిని టెస్ట్ చేయించుకోవాలిసిందిగా కోరుతున్నాను.ఎప్పటికప్పుడు నా ఆరోగ్య పరిస్థితిని మీకు తెలియచేస్తాను. pic.twitter.com/qtU9eCIEwp
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 9, 2020
चिरंजीवी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करना चाहता था, इससे पहले कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि कोई कोरोना का लक्षण नहीं है। मैंने तुरंत खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। मैं चाहता हूं कि हर कोई जो मुझे पिछले 4-5 दिनों में मिला है, वो अपनी टेस्टिंग करवा लें। मैं आपको समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य की जानकारी देता रहूंगा।”
आपको बता दें कि हाल ही में चिरंजीवी और नागार्जुन ने प्रगति भवन में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। इस दौरान केसीआर ने एक्टर्स का भव्य स्वागत किया है। सांसद संतोष कुमार भी मुलाकात के के दौरान उपस्थित थे।