
राणा दग्गुबाती बने दुल्हा आज दुल्हनिया मिहिका को लाएंगे घर | Nation One
अभीनेता राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज आज शादी के बंधन में बंधने वाले। वहीं इससे पहले दुल्हा-दुल्हन के घर पर शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हल्दी और मेंहदी की रस्मों के बाद अब उनके फैंस को उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार हैं।
इस बीच राणा ने अपने फैंस के साथ तस्वीर शेयर कर शादी की खुशी जाहिर की है। इस तस्वीर में राणा दूल्हा बनकर तैयार खड़े नजर आ रहे हैं ।राणा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो दुल्हा बनकर तैयार खड़े है। तस्वीर में राणा के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा है।
कोरोना के चलते शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होगे। दोनों की शादी की रस्में हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में पूरी होंगी। सभी मेहमानों और शादी की व्यवस्था करने वाले लोगो का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। सैनिटाइजर्स और सोशल डिस्टेंसिंग का भी शादी में ध्यान रखा जाएगा।
नेशन वन से अनुराधा सिंह की रिर्पोट