Sawan Somvar 2020: मंदिरों में उमड़े भोले के भक्त, नियमों के साथ कर रहे है पूजा | Nation One
आज से सावन का पहला सोमवार शुरु हो गया है। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हुई है तो वही सावन का अंत भी सोमवार को ही हो रहा है। सोमवार का दिन महादेव का सबसे प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन भोले शंकर की विशेष पूजा की जाती है।
बाबा महाकाल के दर्शन करने का समय
सावन महीने में भक्त सुबह 5.30 बजे से रात 9 बजे तक 6 स्लॉट में बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 5.30 बजे से 8.00 बजे तक, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, सुबह 11 से 1.00 बजे इसके बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक, शाम को 4.30 से 6 बजे और 6 बजे से रात 9 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे।
मंदिरों के लिए बने नऐं नियम
सावन के महीने में श्रीकाशी विश्वनाथ में हर वर्ष भक्तों की भारी भीड़ लगती है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के मद्दे नजर यहां कुछ नियम बनाए गए हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता के साथ मंदिर में एक बार में केवल पांच भक्त ही प्रवेश कर सकते हैं। पूरे महीने मंदिर को सैनिटाइज करने का काम चलता रहेगा। तो वही सोमवार के दिन सिर्फ 10-30 हजार श्रद्धालुओं को ही दर्शन करने का मौका मिलेगा।
वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में भगवान शिव की पूजा की।
Gorakhpur: Chief Minister Yogi Adityanath offers prayer at Mansarovar Temple, on the first Monday of 'sawan' month. pic.twitter.com/4EL6YRmv7b
— ANI UP (@ANINewsUP) July 6, 2020
वाराणसी में भोले के भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा भी की।
Varanasi: Devotees take holy dip in river Ganga and offer prayers, on the first Monday of 'sawan' month. pic.twitter.com/cnWYdOovCq
— ANI UP (@ANINewsUP) July 6, 2020
यह भी पढ़े
बता दे की सावन के महीने में कई चीजें नहीं खाई जाती है। जहां सावन मे हरे रंग का काफी महत्व होता है तो इस महीने हरे पत्तेदार सब्जियां खाने को मना किया गया है। आइये जानते है कि सावन महीने में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए…
– सावन के इस पावन महीने में कढ़ी नहीं खानी चाहिए
– सावन में मांस मछली खाने से बचना चाहिए
– सावन में दही नहीं खाना चाहिए
– सावन के महीने में कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए
– लहसुन और प्याज का सेवन नही करना चाहिए
देखें पहली सोमवारी को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर की पूजा-अर्चना
#WATCH: Prayers being offered at Mahakaleshwar Temple in Ujjain, on the first Monday of 'sawan' month. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/vNsw4UNbir
— ANI (@ANI) July 6, 2020