
हॉकी के महान खिलाडी बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब के मोहाली में निधन | Nation One
हॉकी के जानेमाने खिलाड़ी, तीन बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर का पंजाब में मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्होंने आज सवेरे साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार थे और इस महीने की 8 तारीख से अस्पताल में भर्ती थे।
देश के महानतम खिलाडि़यों में शामिल बलबीर सिंह उन 16 भारतीय खिलाडि़यों में से एक थे जिनका चयन अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा किया गया था। ओलम्पिक्स में व्यक्तिगत रूप से गोल करने का उनका विश्व रिकॉर्ड अद्भुत है।