29 अप्रैल राशिफल : माता के प्यार से खुलेंगे तरक्की के द्वार, देखें आज का राशिफल | Nation One

राशिफल

मेष 

आज का आपका दिन बहुत सुखद रहेगा। विविध क्षेत्रों में लाभ की संभावना है। प्रोफेशन में सुधार के लिए प्रयासों में और तेजी लानी होगी।

वृष 

आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे।

मिथुन 

आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा, परंतु दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा।

कर्क 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। अभ्यास में सफलता मिलेगी। आज किसी प्रकार की बहस का हिस्सा न बनें।

सिंह

तन एवं मन से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति से भरा रहेगा।

कन्या 

आज का दिन प्रेमीजनों के लिए अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी।

तुला 

आज उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। धार्मिक भावना बढ़ेगी। योग में दिलचस्पी लेंगे।

वृश्चिक 

आज आपके पास भाग्योदय के प्रसंग बनेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग का सानिध्य मिलेगा।

धनु 

आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी।

मकर 

आज व्यापार वृद्धि के योग हैं। ब्याज, कमीशन में से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ 

आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।