
सड़क पर लग रहे लगातार जाम से परेशान दिल्ली वालें, सरकार नहीं दिला पा रही निजात
दिल्ली आजादपुर मंडी की मुख्य सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। यह पूरी सड़क जो कि आजादपुर फ्लाईओवर से मुकरबा चौक को जोड़ती है, इस सड़क पर जाम लगने के कारण यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें कि यह मुख्य सड़क आजादपुर फल और सब्जी मंडी के सामने की है। यहां एशिया की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी है। इस मुख्य सड़क से दिल्ली के लाखों लोग रोज आवाजाही करते हैं, यह रास्ता दिल्ली और हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर हिमाचल और राजस्थान को भी जोड़ता है। यहां पर लगभग जाम की स्थिति रोज बनी रहती है और जो लोग इस शकस सड़क से गुजरते हैं वह भी इस जाम में फस जाते हैं। कई सरकारें आई और गई लेकिन इस जामकी समस्या से दिल्लीवासियों को कोई भी निजात नहीं दुला पाया है।
इस मामले पर हमने आजादपुर मंडी के व्यापारी राजकुमार भाटिया जो कि इसी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी से उनसे भी बात की तो उन्होंने भी यही बताया कि यहां पर जाम की स्थिति रोज रहती है। आप मंडी के बाहर वाला तो जाम छोड़िए मंडी के अंदर भी यही समस्या है। जब मंडी के अंदर का ही जाम सरकार क्लियर नहीं करा सकती हो आप समझ सकते हैं कि बाहर की स्थिति क्या होगी। अब देखना यह होगा कि तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक कब तक इस समस्या से दिल्ली वासियों को निजात दिलाते हैं।
दिल्ली से राजीव तिवारी की रिपोर्ट