
16 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे केजरीवाल शपथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की फिर से एकतरफा जीत हो चुकी है। दिल्ली में आम आमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 16 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भी रामलीला मैदान में ही अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
आपको बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटों में ही संतुष्ठ रहना पड़ा जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई। कांग्रेस पार्टी के 3 उम्मीदवारों को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।