भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा CAA और देश विरोधियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा अलीगढ़ के द्वारा एक हवन का आयोजन किया गया। यह हवन सीएए का विरोध करने वाले व देश में आतंकवादी मानसिकता के देशद्रोहियों के विनाश के लिए आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मुकेश लोधी ने बताया कि हमारा हवन करने का उद्देश्य यह है कि देश के अंदर कुछ आतंकवादी मानसिकता रखने वाले लोग जो देश को लूटने का काम करते हैं, देश को विकास को रोकने का काम करते हैं, उनको बुद्धि शुद्धि का विकास हो सके। और उनको यह पता चल सके कि सीएए जो देश की सुरक्षा के लिए बनाया गया वह सही है। जो यह धरने पर बैठे हुए हैं और जो देश में आतंकवादी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं उनके विनाश के लिए यह हवन किया गया है।
जहां एक ओर देश में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश में लागू किए गए कानून को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सीएए का विरोध करने वाले और देश विरोधियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया है।
अलीगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश लोधी के नेतृत्व में विद्यानगर में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा कि जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, वह लोग आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित हैं। उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया है, साथ ही उन्होंने कहा सीए देश की सुरक्षा का कानून है।