आज का राशिफल

राशिफल

मेष

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। 

वृष

मन अशान्त रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन

पठन-पाठन में रुचि रहेगी। स्‍वभाव में चिड़चिडापन रहेगा। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। 

कर्क

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आय में कमी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह

आत्मविश्‍वास में कमी आएगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

कन्या

मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम अधिक रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। 

तुला

मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुचि रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 

वृश्चिक

मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्‍टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य हो सकते हैं। 

धनु

परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च अधिक रहेंगे। आत्‍मसंयत रहने का प्रयास करें। व्‍यर्थ के विवाद तथा लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में विवाद की परिस्‍थितियां बन सकती हैं। 

मकर

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी भवन या सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 

कुंभ

नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकते हैं।

मीन

वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।