किसी अमृत से कम नहीं है बासी रोटी, फायदे जानकर रह जाएगें हैरान…

बची हुई रोटियों का आप क्या करते हैं? ज्यादातर लोग या तो उन्हें फेंक देते हैं या उन्हें आवारा जानवरों को खिलाते हैं। बासी खाना खाने से आपको दस्‍त, फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी और अन्‍य कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। लेकिन कम ही लोगों को यह बात पता है कि बासी रोटी खाने से आपको नुकसान नहीं, फायदे हो सकते हैं।

बासी रोटी के फायदों के साथ इसकी दिलचस्प बात यह है कि ये रेडी-टू-मेक फूड है, जैसे पोहा, ओट्स आदि से कहीं बेहतर है। आइए जानते हैं, क्यों बासी रोटी खाना आपके लिए अच्छा है।

  • बासी रोटी खाने के फायदे…

गेहूं के आटे से बनी बासी रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें हाई फाइबर, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और सोडियम की मात्रा कम होती है, जो इसे नाश्ते के लिए एकदम सही व स्‍वस्‍थ बनाता है।

  • ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल…

ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से हाई ब्‍लड प्रेशर के रोगियों में ब्‍लड प्रेशर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें दूध में लगभग आधे घंटे के लिए बासी रोटी को भिगोए रखना है और फिर इसका सेवन करें। यह एक हेल्‍दी स्नैक्‍स के रूप में खाया जा सकता है। आप रात के खाने से बची रोटियों को नाश्ते में इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इससे खाना बर्बाद होने से भी बचेगा।

  • डायबिटीज में मददगार…

बासी रोटी आपके ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। इसलिए डायबिटीज रोगियों का बासी रोटी खाना फायदेमंद है। आप सुबह उठकर दूध के साथ बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं।

  • बेहतर पाचन…

यदि आप अक्सर पेट या पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आप बासी रोटी के उपाय के तौर पर आजमाएं। यह न केवल आपको अस्वास्थ्यकर खाने से रोकेगा, बल्कि एसिडिटी, अपच, कब्ज, गैस, आदि पेट की बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके लिए आप रात के खाने में दूध में भीगी हुई बासी रोटी खाएं।

  • शरीर के तापमान के लिए…

किसी भी इंसान के शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। यदि यह 40 डिग्री से अधिक है, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में बासी रोटी खाने से आपके शरीर के तापमान को सामान्‍य करने में मदद मिल सकती है। बासी रोटी में मौजूद पोषक तत्व तापमान को सामान्य करते हैं और शरीर के तापमान को अधिक होने से रोकते हैं। बासी रोटी खाने से एसिडिटी भी नियंत्रित होती है जो तापमान को नियंत्रित करती है।

  • दूध में बासी चपाती…

बासी रोटी खाने का सबसे आसान तरीका है कि आप दूध के साथ बासी रोटी को खाएं। बची रोटियों को फेंकने के बजाय, उन्हें तोड़कर थोड़ा दूध डालें और फिर खाएं। यह दिन के किसी भी समय एक अच्‍छा खाना है।

  • रोटी नूडल्स…

यदि आप चाइनीज नूडल्स के शैकीन हैं, तो इसे रोटी के पतले स्लाइस के साथ नूडल्स की जगह देसी ट्विस्ट दें। यह न केवल सेहतमंद होगा, बल्कि बेहद स्वादिष्ट होगा।

  • रोटी की खीर…

अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो आप रोटी की खीर ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस दूध, बची हुई रोटी के टुकड़े और स्वीटनर चाहिए। अब आप उन्हें कुछ मिनट तक पकाएं जब तक वह मिश्रण एक गाढ़ी खीर की तरह न बन जाए

  • रोटी चिप्स…

बची हुई रोटियों का उपयोग आप एक और स्वस्थ तरीके से कर सकते हैं। इसके लिए आप बेकिंग की हुई रोटी के चिप्स का सेवन करें, जिनमें बहुत कम या कोई बिलकुल तेल नहीं होता है। आप इन्‍हें अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:Video: इस धनतेरस सोना नहीं लोहा खरीदें महिलाएं….