
विजवा का ये Bike Stunt आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा, देखिए ये #ViralVideo
लोग सच कहते है की भारत मे टेलेन्ट की कमी नही है… लेकिन कमी है तो उस टेलेन्ट को सही जगह पर इस्तेमाल करने की… लोग बेवजह अपनी जान जौखिम में डालकर उस टेलेन्ट को सड़को पर ही दिखाने लगते है… उन्हे इस बात का जरा भी अन्दाजा नही होता की पलक झबकते ही दुनिया पलट जाती है… और नजारा कुछ और ही देखने को मिलता है… लेकिन अब हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे है… उस वीडियो मे भी इन जनाब को किसी से कुछ लेना देना नही है और मौत के साथ आंख मिचौली का खतरनाक खेल खेलते जा रहे है…
देखिए ये वीडियो…..
देखा आपने कितनी आसानी से ये जनाब बाईक पर स्टंट करते नजर आ रहे है…. ये वीडियो है मध्यप्रदेश के रतलाम के जावरा का… जहां पर ये युवक हर रोज फोलाइन हाइवे पर बाईक स्टंट करता नजर आता है… और आस पास से गुजरने वाले लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते है…. इतना ही नही जिस समय ये युवक बाईक पर स्टंट कर रहा होता तो उस समय उसके आसपास से कई बड़े वाहान भी गुजरते है लेकिन इस युवक को जरा भी डर नही लगता… आपकी जानकारी के लिए बता दे की इनका नाम किशोर विजवा है और हर रोज घर से अपनी दुकान के लिए इसी हाईवे से गुजरता है और हर रोज इसी तरह के स्टंट करता नजर आता है…
तेज स्पीड में कभी हाथ छोड़कर पीछे की तरफ बैठ जाता है तो कभी बाईक पर खड़े होकर बाईक चलाता है…. कभी बाईक पर लेट भी जाता है.. यू कहियें की अच्छे अच्छे बाईक स्टंट करने वालो के भी इस युवक ने छक्के छुड़ा दिये है…. और इस समय सोशल मीडियो में खुब छाए हुए है…
वाकाई भारत में टेलेन्ट की कमी नही है… और इन जनाब ने तो बिना किसी ट्रैनिंग के अच्छे अच्छे बाईक स्टंटो के पसीने छुड़ा दिये है…. अभी तो हमने आपको इन जनाब के स्टंट दिखाए… लेकिन अब आगे हम आपको दिखाएंगे की इन जनाब का हुनर इन्हे कहां तक ले गया है…
हुनर है तो दुनिया की कोई भई ताकत आपको पीछे नही धकेल सकती…. आपका हुनर ही आपकी पहचान बनता है… और ये साबित किया है बाइक स्टंट करने वाले विजवा ने… देखते ही देखते पहले तो सोशल मीडियो पर छाये और अब उन्ही के हुनर की वजह से उनको करणी सेना के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित करने की बात कही है…. इतना ही नही लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर असित कुमार मोदी ने और कॉमेडी शो के कपिल शर्मा ने भी रतलाम जावरा के विजवा के बाइक स्टंट के वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है…. और इस समय जावरा का स्टंटमैन विजवा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है… वही इस मौके पर जब हमने विजवा से बात की तो उन्होने बताया की वह 7-8 साल से बिना हैंडल पकड़े दोनों पैर एक तरफ रखते हुए बाइक पर स्टंट करते है… इस दौरान उनके पैर ब्रेक व गियर पर नही होते है फिर भी कई किलो मीटर तक आसानी से बाइक दौड़ाते हैं… करणी सेना मुम्बई अध्यक्ष जगदीश भाणुजा विजवा के इस बाइक स्टंट से इतने प्रभावित हुए कि, विजवा को उन्होंने सम्मानित करने की बात कही…
हुनर है तो पहचान खुद ब खुद बन जाती है… और इस बात को साबित किया विजवा ने… अपने बाईक स्टंट से सोशल मीडिया पर एसे छाए की अब उनके हुनर को सम्मानित किया जायेगा… बाईक स्टंट के वीडियो को अब तक 9 लाख यूजर्स देख चुके है… लेकिन हम आपसे निवेदन करेंगे की इस तरह के स्टंट को आप करने की कोशिश ना करे क्योंकी ये स्टंट जानलेवा भी साबित हो सकता है….