लाखों- करोड़ों लोगों का दिल जितने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहै है। वो आज भी एक फिट हीरो कि तरह काम करते नजर आतें हैं।
प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने इनका नाम…
आपको बता दें अमिताभ बच्चन का नाम पहले इंकलाब रखा गया था। लेकिन बाद में प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने इनका नाम ‘अमिताभ’ रखा। अमिताभ बच्चन ने हिन्दी सिनेमा में कई शानदार फिल्म की है। वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिया अभिनेता है। जिन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते है। जिनमें चार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और 15 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार शामिल है।
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड…
वहीं साल 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। हाल ही में उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया। आज भी उनका भारतीय सिनेमा में योगदान सराहनीय हैं। अमिताभ बच्चन के लिए कोई भी रोल निभाना मुश्किल नहीं है। वो हर किरदार में ढल जातें हैं। लोगों के लिए अमिताभ बच्चन सिर्फ एक अभिनेता नहीं है बलकि वो एक इंस्पिरेशन का काम करते है।
‘देवियो और सज्जनो’आपका स्वागत है…
वहीं अमिताभ लोकप्रिय टी.वी. शो “कौन बनेगा करोड़पति” के होस्ट हैं। जिसकी भूमिका वे बखूबी निभाते हैं। इस शो में उनके द्वारा किया गया ‘देवियो और सज्जनो’ सम्बोधन बहुचर्चित है। इस शो की वजह से कई लोगों की जिंदगी बदली हैं। वहीं आपको बता दें बच्चन अपनी जबरदस्त आवाज़ के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी आवाज़ सुनते ही लोग दिवाने हो जाते हैं।
वह हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत…
आज के सोशल मीडिया के दौर में भी अमिताभ किसी से पीछे नहीं हैं। वे भी फेसबुक, ट्विटर का जमकर इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि सोशल नेटवर्किंग साइटस में भी उनके फेन्स लाखों करोड़ों कि संख्या में है। जिन्हें वे कभी निराश नहीं करतें।
अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के महान एक्टर हैं। जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान है़। उन्होंने अपनी छाप हर वर्ग के लोगों पर छोड़ी है। जिसे लोग कभी नहीं भूल सकते हैं। जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार न मानते हुए दुनिया में अपना एक मुकाम हासिल किया वह हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: 65 की हुई रेखा…किसी DIVA से कम नहीं लगती है आज भी….