
7 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा नवमी का दिन…
मेष: कार्यक्षेत्र में पदोन्न्ति मिलेगी। भूमि-भवन, वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो काम बन सकता है। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहेगा। नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो तुरंत कर सकते हैं।
वृषभ: आर्थिक मामले अटक सकते हैं। किसी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उस योजना को पूरी तरह चाक चौबंद करके ही काम शुरू करें। लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवि और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
मिथुन: कोर्ट कचहरी के मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी उलझी हुई समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। कार्य विस्तार का मौका मिलेगा। किसी पुराने निवेश या शेयर मार्केट से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क: किसी भी छोटी बीमारी को हल्के में ना लें। निवेश करने से बचें। आर्थिक हानि की स्थिति है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। नौकरीपेशा लोग अपने काम से काम रखें। किसी के बहकावे में ना आएं। कार्य सावधानी से करें, आपकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ सकते हैं।
सिंह: पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। वक्ताओं के लिए शुभ समय है। व्यापारियों को लाभ की स्थिति बन रही है। कार्य विस्तार के साथ वर्तमान कार्य में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं।
कन्या: नए बड़े भवन में शिफ्ट होने की स्थिति बनेगी। नया वाहन खरीदेंगे। करियर के लिहाज से सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देख रहे हैं उन्हें इस सप्ताह लाइन बनती नजर आएगी।
तुला: कार्यक्षेत्र में करेंगे बदलाव तुला राशि के जातकों के लिए वक्त बदलाव का है। व्यापारी भी कार्य बदल सकते हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि लोगों के साथ बातचीत में अपना व्यवहार संतुलित रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। पारिवारिक और निजी संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा।
वृश्चिक: फिजूलखर्ची से बचना होगा। ये सप्ताह नौकरी और व्यापार में स्थितियां अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, लेकिन साथ ही खर्च की अधिकता भी रहेगी। आपको ध्यान रखना है कि फिजूलखर्ची ना करें और भविष्य के लिए निवेश करें।
धनु: आपके प्रतिस्पर्धी आपके पीठ पीछे कोई षडयंत्र रच सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना करें और जोखिम भरे काम करने से बचें। नया कार्य प्रारंभ करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। त्वचा संबंधी कोई रोग होने की आशंका है।
मकर: अच्छे कार्य को मिलेगा सम्मान मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। आपके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेने के साथ-साथ अधीनस्थों को भी पूर्ण भरोसे में लेकर चलें।
कुंभ: पारिवारिक जीवन में माहौल उल्लासपूर्ण रहेगा। पारिवारिक मेलजोल का योग है। किसी विशेष कार्य से यात्राएं करना पड़ सकती है। आर्थिक मामलों के लिए भी सप्ताह बेहतर है। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी, वाहन खरीदने के योग हैं। सेहत भी इस सप्ताह अच्छी रहेगी।
मीन: अपने कार्य और पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। अविवाहितों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में परिवार के अनुभवी और बुजुर्ग लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।