रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक महिला की बेदर्दी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या दो में पीलीभीत के थाना बीसलपुर मंगली गांव निवासी रामप्रकाश के मकान में दो माह पहले प्रेमपाल नाम का एक युवक करीब 35 वर्षीय एक महिला के साथ रहने आया था।
कुछ समय से दोनों बागेश्वर में कर रहे थे काम…
प्रेमपाल और महिला दोनों मकान निर्माण में में मजदूरी करते थे। कुछ समय से दोनों बागेश्वर में कहीं काम करने गए थे। बताया जा रहा है कि महिला प्रेम प्रसंग के चलते अपने बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग आई थी।
महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या…
वहीं शनिवार को रात में शराब पीकर आए थे और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रविवार शाम को प्रेमपाल ने महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव के तीन टुकड़े कर बोरे में भर दिए। उसकी हरकतों पर संदेह होने पर मकान मालिक के बेटे ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।
हत्यारोपी हुआ फरार…
इस बीच, हत्यारोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से दोनों के बारे में जानकारी ली। काफी कोशिश के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर केदारनाथ में टेक ऑफ करते हुए क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर