VIDEO: आखिर ऐसा क्या हुआ जो अनुष्का को टीम इंडिया के सामने ही विराट को करना पड़ा KISS

विराट कोहली

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली को गुरुवार को DDCA ने खास सम्मान देते हुए दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के स्टैंड का नामकरण विराट कोहली के नाम पर किया। इस कार्यक्रम में पूरी टीम इंडिया मौजूद थी। समारोह में विराट अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम किया गया। कार्यक्रम के दौरान DDCA अध्यक्ष रजत शर्मा ने एक वाकया साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि जब विराट कोहली के पिता का निधन हुआ था तब अरुण जेटली उनके घर गए थे। उन्होंने आगे बताया, ‘पिता के देहांत के बाद कोहली ने मैच खेला और बहुत अच्छा खेला। जेटली ने कोहली की तारीफ की और कहा कि एक दिन विराट बहुत बड़ा नाम कमाएंगे। उनके नाम को हर कोई पहचानेगा, इतिहास उनका नाम याद रखेगा।’ इस दौरान विराट भावुक हो गए और अनुष्का विराट के हाथों पर KISS करती दिख रही हैं। वहीं ये विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: Jim Corbett National Park में दिखा एक अद्भुत जीव, वन्यजीव प्रेमियों के लिए बनी आकर्षण …