अच्छी खबर: चांद की सतह पर मिली लैंडर विक्रम की लोकेशन…

विक्रम

बेंगलुरु: चांद पर लैंडर विक्रम की सटीक लोकेशन का पता लगा लिया गया है। ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की एक थर्मल इमेज भी क्लिक की है। यह बात खुद ISRO के चेयरमैन के सिवन ने कही है।

ये भी पढ़ें: इस वजह से मेट्रो के आगे कूदकर युवती ने की आत्महत्या…

ISRO 7 सितंबर को अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचने के करीब था, लेकिन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 1 बजकर 53 मिनट पर लैंडिंग होनी थी। इसके बाद सिवन ने कहा कि भारतीय मिशन करीब 99% सफल रहा। सिर्फ आखिरी चरण में लैंडर से संपर्क टूटा था। हम ऑर्बिटर से मिल रहे डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने आखिरी चरण में सिर्फ लैंडर से संपर्क खोया है। अगले 14 दिन संपर्क साधने की कोशिश करेंगे।