
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, 17 साल की उम्र में हासिल की वकालत की डिग्री…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में रविवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
किया शोक व्यक्त…
जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में होती थी। वह राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। उन्हें राजद ने 2016 में राज्यसभा भेजा था। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री का पदभार संभाला था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें:Chandrayaan 2: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने ट्वीट कर कहा – मिशन से मिली प्रेरणा
17 साल की उम्र में हासिल की वकालत की डिग्री…
जेठमलानी का जन्म सिंध (पाकिस्तान) के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था और बंटवारे के बाद वह भारत आ गए थे। जेठमलानी अपने बयानों की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहे। जेठमलानी ने 17 साल की उम्र में ही वकालत की डिग्री हासिल कर ली थी। उन दिनों प्रैक्टिस करने की न्यूनतम उम्र 21 साल रखी गई थी, लेकिन जेठमलानी की काबिलियत को देखते हुए इस उम्र सीमा में छूट दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों…
राम जेठमलानी ने कई बड़े केस लड़े हैं। जिनमें नानावटी बनाम महाराष्ट्र सरकार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह, हर्षद मेहता स्टॉक मार्केट स्कैम, हाजी मस्तान केस, हवाला स्कैम, मद्रास हाईकोर्ट, आतंकी अफजल गुरु, जेसिका लाल मर्डर केस, 2जी स्कैम केस और आसाराम का मामला शामिल है।
अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ ही चुनाव लड़ने उतारे…
आज़ाद भारत के इतिहास में कई मोड़ पर राम जेठमलानी काला कोट पहने खड़े दिखेंगे। एक समय पर देश के सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले लोगों में शामिल रहे जेठमलानी ने कई चर्चित मामलों में मुफ्त में मुकदमा लड़ा।अपने अंदाज़ और अपने तेवर में कभी भाजपा में रहे जेठमलानी अटल बिहारी कैबिनेट में मंत्री बने थे। बाद में पार्टी से 6 साल के लिए प्रतिबंधित होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ ही चुनाव लड़ने उतर गए थे।