
Video: चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे हार्दिक पटेल, एक शख्स ने अचानक आकर जड़ा थप्पड़
गुजरात: गुरुवार को बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंकने की घटना के बाद एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जहां गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल को एक शख्श ने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद जनसभा में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुरेंद्र नगर के बढवान में हुई। यहां पर मौजूद लोगों ने चाटा मारने वाले शख्स की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया।
यह भी पढ़ें: प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा पर फेंका गया जूता, देखिए वीडियो
हार्दिक पटेल को चाटा मारने का वीडिया भी सामने आया है। वीडियो में हार्दिक पटेल रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी एक शख्स आया और हार्दिक पटेल को चाटा मारने लगे। इस दौरान मंच पर मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद शख्स पूरी तरह से जख्मी हो गया। वही मौके पर पुहंची पुलिस ने किसी तरह उस शख्स को बचाया। नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH Congress leader Hardik Patel slapped during a rally in Surendranagar,Gujarat pic.twitter.com/VqhJVJ7Xc4
— ANI (@ANI) April 19, 2019